जमीन में टंकी बना रखी थी शराब

Updated at : 04 Apr 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन में टंकी बना रखी थी शराब

शराब की कीमत करीब 12 लाख बतायी गयी पिपराही : प्रखंड के पिपराही वार्ड एक से पुलिस ने 186 कार्टून देशी व 82 कार्टून विदेशी अवैध शरब बरामद किया है. इस दौरान पांच बोरा देशी शराब भी बरामद किया गया है. उक्त शराब कारोवारीआशा देवी व भट्टू महतो के घर से वरामद किया गया है. […]

विज्ञापन

शराब की कीमत करीब 12 लाख बतायी गयी

पिपराही : प्रखंड के पिपराही वार्ड एक से पुलिस ने 186 कार्टून देशी व 82 कार्टून विदेशी अवैध शरब बरामद किया है. इस दौरान पांच बोरा देशी शराब भी बरामद किया गया है. उक्त शराब कारोवारीआशा देवी व भट्टू महतो के घर से वरामद किया गया है. इस दौरान पुलिस ने पाया कि भट्टू महतों के घर में एक टंकी जमीन के अंदर है.
जिसमें करीब एक हजार लीटर से अधिक शराब है. टंकी के शराब को बाहर निकालना मुश्किल था. जिसके कारण उसे नष्ट कर दिया है. जब्त की गयी शराब की कीमत करीब 12 लाख का अनुमानित बताया जाता है.
मालूम हो कि पिपराही पुलिस ने पूर्व में 69 लिटर शराब बरामद किया है.वही नगर थाना पुलिस ने कहतरवा में एक ट्रक व एक मैजिक मिनी ट्रक शराब शनिवार को बरामद किया था.
पिपराही पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. मौके पर एसडीपीओ प्रीतिश कुमार, थानाध्यक्ष सुजित कुमार,बीडीओ अजय कुमार समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन