राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को टीम गठित

पुपरी : नौ व दस अप्रैल को लाखीसराय जिले के बरहिया स्टेडियम में आयोजित तृतीय बिहार राज्य यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में भाग लेने को जिला टीम का गठन कर दिया गया है. रविवार को स्थानीय राजबाग खेल मैदान में प्रदर्शन के आधार पर खिलाडि़यों का चयन किया गया. टीम में मो इश्तेयाक मंसूरी, मो आमीर […]
पुपरी : नौ व दस अप्रैल को लाखीसराय जिले के बरहिया स्टेडियम में आयोजित तृतीय बिहार राज्य यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में भाग लेने को जिला टीम का गठन कर दिया गया है. रविवार को स्थानीय राजबाग खेल मैदान में प्रदर्शन के आधार पर खिलाडि़यों का चयन किया गया. टीम में मो इश्तेयाक मंसूरी, मो आमीर अली, रवीश कुमार, मो नवाज एलाही, सोनू कुमार, मो अमन, सुरेश कुमार साह, मो सद्दाम हुसैन,
संतोष आर्या व मो आदिल आदि शामिल हैं. मो शेर अली को टीम मैनेजर व मो आफताब को कोच बनाया गया है. इस बाबत जिला संघ के सचिव अतुल कुमार ने बताया कि टीम आठ अप्रैल को लखीसराय के लिए रवाना होगी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को संघ की ओर से पुरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा. चयन शिविर में मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार ने चयनित खिलाडि़यों को ट्रैकशूट प्रदान किया. मौके पर राकेश रंजन, मो सईद, अमरेंद्र पांडेय, टीपू सुल्तान, सुमित कुमार व नागेश्वर कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




