पेड़ से लटका शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated at : 04 Apr 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से लटका शव बरामद, हत्या की आशंका

मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस रोसड़ा : रूसेराघाट रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी व रेलवे पुल के मध्य आउटर सिग्नल से कुछ दूरी पर गेहूं खेत से सटे एक शीशम के पेड़ से लटका हुआ शव मिला जो एक पच्चीस वर्षीय अज्ञात युवक का था. शव मिलने से सनसनी फैल गयी़ सूचना पर […]

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

रोसड़ा : रूसेराघाट रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी व रेलवे पुल के मध्य आउटर सिग्नल से कुछ दूरी पर गेहूं खेत से सटे एक शीशम के पेड़ से लटका हुआ शव मिला जो एक पच्चीस वर्षीय अज्ञात युवक का था. शव मिलने से सनसनी फैल गयी़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है़ बताया जाता है कि युवक की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने के ख्याल से अपराधियों ने आत्महत्या का रूप दिया है.
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह खेत में काम करने गई कुछ महिलाओं ने पेड़ से शव को लटका देखा़ महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर आसपास के भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये़ सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने युवक के लटके शव को पेड़ से नीचे उतारा़ युवक के शव को देखने से प्रतीत होता था कि कहीं अन्यत्र गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी है़ वह उजले धोती के फंदे में पेड़ से लटका था़ घटनास्थल पर एक जोड़ा चप्पल एवं परपल रंग का एक एयर बैग मिला है़ पुलिस ने युवक के पॉकेट से एक टॉर्च एवं कुल 721 रुपये भी बरामद किये हैं.
बैग को सर्च करने पर पुलिस को एक फुल का माला, रस्सी एवं पानी का एक बोतल मिला है़ युवक के माथे पर चंदन का टीका लगा था़ ब्लू रंग का जीन्स व सर्ट पहना हुआ था. ज़ब पुलिस ने शव की पड़ताल की तो उसके पीठ पर जख्म के निशान थे़ जिससे पिटाई किये जाने की बात भी मानी जा रही है़ युवक का फांसी लगने जैसा कोई भी सबूत नहीं लग रहा था़ उसके आंख व मुंह बंद थे ज़बकि फांसी लगने पर जीभ बाहर निकल जाता है और आंखे खुली रहती है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन