पुलिस बल पर हमला, चार घायल

Updated at : 21 Dec 2013 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस बल पर हमला, चार घायल

तरियानी, शिवहर: थाना क्षेत्र के कोपगर गांव से गुरुवार को प्रवीण नामक व्यक्ति के अपहरण के मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर कुछ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया, जिसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अवर निरीक्षक संदीप कुमार, विनय कुमार व अनिल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसकी पुष्टि करते हुए […]

विज्ञापन

तरियानी, शिवहर: थाना क्षेत्र के कोपगर गांव से गुरुवार को प्रवीण नामक व्यक्ति के अपहरण के मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर कुछ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया, जिसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अवर निरीक्षक संदीप कुमार, विनय कुमार व अनिल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि उपेंद्र सिंह व मुनमुन सिंह को गिरफ्तार करने गये थे. इसी दौरान दोनों आरोपितों के परिजनों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया.

इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक साजिश के तहत हमला किया गया. थानाध्यक्ष के बयान पर उपेंद्र सिंह व उसके परिवार वालों सहित 14 लोगों पर मामला दर्ज किया गया. अपहरण मामले में प्रवीण के भाई विपिन ने उपेंद्र सिंह, मुनमुन सिंह सहित चार लोगों पर प्राथमिकी करवायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन