स्थापना दिवस को ले मिला टास्क

पुपरीः अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, पीओ व एमओ आदि शामिल हुए. बैठक में क्रमश: जिला स्थापना दिवस, एक शाम शहीदों के नाम, शौचालय निर्माण व टीएचआर के साथ हीं फुटबॉल फैंसी मैच पर विचार- विमर्श […]
पुपरीः अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, पीओ व एमओ आदि शामिल हुए. बैठक में क्रमश: जिला स्थापना दिवस, एक शाम शहीदों के नाम, शौचालय निर्माण व टीएचआर के साथ हीं फुटबॉल फैंसी मैच पर विचार- विमर्श किया गया.
एसडीओ ने अधिकारियों को जिला स्थापना दिवस पर प्रखंडों में कार्यक्रम करने का निर्देश दिया. कहा कि उस दीन पेंटिंग व साइकिल रेस प्रतियोगिता भी कराये. 11 को पत्रकार एकादश बनाम प्रशासन एकादश के बीच फुटबॉल का फैंसी मैच होगा. 29 दिसंबर को स्थानीय लोहिया भवन में एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. एसडीओ श्री सिंह ने सामाजिक, आर्थिक व जाति आधारित जनगणना की बाबत भी दिशा निर्देश दिया. एसडीओ ने पुपरी व चोरौत सीडीपीओ की अनुपस्थिति को ले उक्त दोनों प्रखंडों के प्रभार एवं बाजपट्टी प्रखंड के बसहा मधुबन पूर्वी पंचायत में आंगबाड़ी केंद्र की स्थापना के लिए पत्र भेजने की बात कही. शौचालय निर्माण की प्रगति असंतोषजनक पायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




