मोबाइल टावर संचालकों पर होगा केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 1:41 AM
पुपरी : नगर पंचायत, जनकपुर रोड के क्षेत्र में बीएसएनएल टावर समेत आठ मोबाइल टावर है. उक्त टावर संचालकों द्वारा नगर पंचायत को होल्डिंग टैक्स नहीं दिया जा रहा है. अब विभाग ने टावरों को जब्त करने, संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने व टैक्स की वसूली के लिए नीलाम वाद दायर करने का निर्णय लिया […]
पुपरी : नगर पंचायत, जनकपुर रोड के क्षेत्र में बीएसएनएल टावर समेत आठ मोबाइल टावर है. उक्त टावर संचालकों द्वारा नगर पंचायत को होल्डिंग टैक्स नहीं दिया जा रहा है. अब विभाग ने टावरों को जब्त करने, संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने व टैक्स की वसूली के लिए नीलाम वाद दायर करने का निर्णय लिया है.
बार-बार की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ने के बाद आजिज आ कर विभाग को उक्त निर्णय लेना पड़ा है. टावर संचालकों से टैक्स की वसूली को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलनाथ झा बेहद गंभीर हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










