कोताही पर होगी कार्रवाई

Updated at : 04 Dec 2013 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
कोताही पर होगी कार्रवाई

शिवहरः राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष उदय कुमार मांझी ने जिले के महादलित टोले का भ्रमण कर वहां की स्थिति का जाजया लिया. उन्होंने पिपराही प्रखंड के हरिहरपुर टोला, शिवहर के मोहारी, कुशहर व रसीदपुर टोला में भ्रमण कर महादलितों की विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया. यह देखा कि सरकार की योजनाओं का महादलितों को […]

विज्ञापन

शिवहरः राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष उदय कुमार मांझी ने जिले के महादलित टोले का भ्रमण कर वहां की स्थिति का जाजया लिया. उन्होंने पिपराही प्रखंड के हरिहरपुर टोला, शिवहर के मोहारी, कुशहर व रसीदपुर टोला में भ्रमण कर महादलितों की विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया. यह देखा कि सरकार की योजनाओं का महादलितों को किस हद तक लाभ मिल रहा है.

कहा कि महादलितों के लिए चलायी गयी योजनाओं के कार्यान्वयन में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी. श्री मांझी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाले थे. अब उक्त बैठक बुधवार को होगी. अध्यक्ष ने कहा कि होने वाले बैठक को संबंधित पदाधिकारी गंभीरता से ले. बैठक से गायब रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा सरकार से की जायेगी. भ्रमण में उनके साथ गोल्डेन कुमार अंबेदकर, जोखन मांझी, मनोज मांझी व नथुनी चौधरी भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन