सौ मीटर दौड़ में विकास व रानी अव्वल
Updated at : 27 Dec 2015 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरी कटसरी : बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मिट 2015 तरंग के तहत संकुल संसाधन केंद्र फुलकाहां में सीआरसी स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मध्य विद्यालय फुलकाहां के प्राचार्य रघुनाथ चौधरी ने किया. इस प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में फुलकाहां मध्य विद्यालय के वर्ग आठ के छात्र विकास कुमार व बालिका वर्ग […]
विज्ञापन
डुमरी कटसरी : बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मिट 2015 तरंग के तहत संकुल संसाधन केंद्र फुलकाहां में सीआरसी स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
जिसका उद्घाटन मध्य विद्यालय फुलकाहां के प्राचार्य रघुनाथ चौधरी ने किया.
इस प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में फुलकाहां मध्य विद्यालय के वर्ग आठ के छात्र विकास कुमार व बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय माधोपुर सुंदर की छात्रा रानी कुमारी प्रथम रहीं. इस दौरन 400 मीटर दौड़, कबड्डी, वॉलीबाल, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.
निर्णायक मंडल में शिक्षक विनय कुमार चौधरी, हरिमंगल कुमार, मो. इमरान अहमद, रामप्रीत पंडित, नागेश्वर प्रसाद, समेत कई शामिल थे. इस दौरान शिक्षक सूरज साह, रमेश प्रसाद, राकेश रौशन, सफी उर्रहमान समेत कई मौजूद थे.
इधर गाजीपुर सीआरसी पर भी सीआरसीसी रंणधीर कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें प्राचार्य विंदेश्वर प्रसाद समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




