आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार पर सामाजिक अंकेक्षण

Updated at : 20 Dec 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार पर सामाजिक अंकेक्षण

शिवहर : जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सम्पन्न हुआ. इस दौरान जहां विभागीय पदाधिकारी सक्रिय रहे. वही अंकेक्षण समिति ने केंद्रों पर आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू रूप से संचालन के बारे में जानकारी ली. इस दौरान केंद्र के प्रत्येक गतिविधि की समीक्षा की गयी. डुमरी कटसरी सीडीपीओ मनोज कुमार ने […]

विज्ञापन

शिवहर : जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सम्पन्न हुआ. इस दौरान जहां विभागीय पदाधिकारी सक्रिय रहे. वही अंकेक्षण समिति ने केंद्रों पर आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू रूप से संचालन के बारे में जानकारी ली. इस दौरान केंद्र के प्रत्येक गतिविधि की समीक्षा की गयी.

डुमरी कटसरी सीडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के क्रियाकलापों व कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालन के लिए सामाजिक अंकेक्षण कारगर उपाय हैं. डुमरी कटसरी परियोजना में सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका गुड़िया कुमारी राय, गौरी कुमारी भी गतिशील रहीं.

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61 बहुआर पर श्रवण कुमार सिंह अंकेक्षण समिति के अध्यक्ष की देखरेख में सेविका नीतू सिंह की मौजूदगी में सामाजिक अंकेक्षण किया गया. वही फुलकाहां , मसहां , रामवन ,रोहुआ, डुमरी, रामपुरकेशो बिचला टोला समेत विभिन्न केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन