आवेदनों के निष्पादन में कोताही बरदाश्त नहीं

Updated at : 08 Dec 2015 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
आवेदनों के निष्पादन में कोताही बरदाश्त नहीं

शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में विकास योजनाओं के अद्यतन प्रगति के लिए एक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर नाराजगी जतायी. साथ ही वेतन स्थगन का निर्देश दिया है. पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोकसेवा अधिकार से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में […]

विज्ञापन

शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में विकास योजनाओं के अद्यतन प्रगति के लिए एक समीक्षा बैठक हुई.

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर नाराजगी जतायी. साथ ही वेतन स्थगन का निर्देश दिया है. पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोकसेवा अधिकार से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में विलंब बरदाश्त नहीं किया जायेगा.

मतदाता सूची विखंडन कार्य के प्रगति के समीक्षा के क्रम में डीएम ने प्रतिवेदन सुपुर्द करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया है. वही ऑपरेशन बसेरा के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा राजस्व में बढ़ाने के साथ बुधवार को राजस्व शिविर लगाने का भी निर्देश सभी सीओ को दिया है.

बैठक में मासिक प्रगति प्रतिवेदन सुपुर्द करने का निर्देश सभी विभाग के पदाधिकारियों को दिया है. मौके पर एडीएम मनन राम, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, डीपीओ आईसीडीएस मुकेश कुमार, वरीय उपसमहरता गिरिजेश कुमार समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन