नदी पार करने को डीएम से मांगी नाव

Updated at : 07 Nov 2013 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
नदी पार करने को डीएम से मांगी नाव

शिवहरः जिले के तरियानी प्रखंड के मोतनाजे गांव के लोगों के धैर्य का बांध टूट गया. ग्रामीण नदी पार करने के लिए नाव की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर डीएम से मिलने समाहरणालय पहुंचे थे. ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल डीएम से मिला और बातया कि बागमती नदी के पार खेतों की देखभाल व मवेशी […]

विज्ञापन

शिवहरः जिले के तरियानी प्रखंड के मोतनाजे गांव के लोगों के धैर्य का बांध टूट गया. ग्रामीण नदी पार करने के लिए नाव की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर डीएम से मिलने समाहरणालय पहुंचे थे. ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल डीएम से मिला और बातया कि बागमती नदी के पार खेतों की देखभाल व मवेशी का चारा लाने में कठिनाई होती है. दो माह पूर्व नाव के लिए एडीएम को आवेदन दिया था.

एडीएम के आदेश पर सीओ द्वारा वस्तु स्थिति की जांच की गयी थी. रिपोर्ट सौंपने के बावजूद कोई पहल नहीं की गयी है. नाव के अभाव में खुद व पशु के पेट पर आफत आ गयी है. शिष्टमंडल में अशोक कुमार सिंह, धीरज सिंह व सियाराम साह समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन