गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रशिक्षण

Updated at : 29 Oct 2013 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रशिक्षण

सोनबरसाः प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागर में सोमवार को पांच दिवसीय पल्लप मैदुन व आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में वर्ग एक व दो के नामित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना हैं. बताया गया कि प्रथम दिन 35 प्रतिभागी शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल हुए. प्रशिक्षण में खास तौर पर वर्ग […]

विज्ञापन

सोनबरसाः प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागर में सोमवार को पांच दिवसीय पल्लप मैदुन व आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में वर्ग एक व दो के नामित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना हैं. बताया गया कि प्रथम दिन 35 प्रतिभागी शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल हुए.

प्रशिक्षण में खास तौर पर वर्ग एक व दो के बच्चों के बीच आपसी संबंध स्थापित करने, बच्चों में शिक्षा के प्रति रूझान पैदा करने, विद्यालय में उपलब्ध वस्तुओं का ख्याल करने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बतौर प्रशिक्षक प्रखंड समन्वयक शिव शंकर महतो, मो राजा बैठा व गिरिजा नंदन झा है.

मौके पर शिक्षक श्रवण कुमार, शिवजी कुमार, तलवीर खातून, अरसाना खातून, अनामिका कुमारी व आशा कुमारी समेत दर्जनों शिक्षक व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन