दुर्गापूजा को ले शांति समिति की बैठक

Updated at : 13 Oct 2015 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापूजा को ले शांति समिति की बैठक

पुपरी : दुर्गापूजा, मुहर्रम व विस चुनाव को ले अनुमंडल व प्रखंड प्रशासन ने सोमवार को थाना परिसर में दुर्गापूजा समिति के अध्यक्षों व अन्य के साथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने किया. थानाध्यक्ष ने सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. साथ ही भाइचारे के रिश्ते को […]

विज्ञापन

पुपरी : दुर्गापूजा, मुहर्रम व विस चुनाव को ले अनुमंडल व प्रखंड प्रशासन ने सोमवार को थाना परिसर में दुर्गापूजा समिति के अध्यक्षों व अन्य के साथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुयी.

अध्यक्षता थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने किया. थानाध्यक्ष ने सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. साथ ही भाइचारे के रिश्ते को बनाये रखने पर्व मनाने व चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग की अपील की.

पूजा समिति के अध्यक्षों ने कलश स्थापन से विसर्जन तक होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया. प्रखंड में नौ स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर दुर्गापूजा की जाती है तो 26 स्थानों से ताजिया जुलूस निकाला जाता है.

बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा, सीओ लवकेश कुमार व अवर निरीक्षक सुमन कुमार मिश्रा ने दोनों समुदाय के लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. मौके पर पूर्व मुखिया रामस्नेही पांडेय, पंसस अरविंद चौधरी, पूजा समिति अध्यक्ष रामबाबू पासवान, विजय कुमार साह, जयजय गिरि, राघवेंद्र झा, दुर्गानंद झा, राम एकबाल जायसवाल, रामू मिश्र, मो उजाले व जलालुद्दीन दानिश समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन