अपराधियों ने युवक को मारी गोली

तरियानी,शिवहरःथाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक युवक दीपक सिंह को गोली मार दी. उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गये. मृतक के पिता भोला सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस ने […]
तरियानी,शिवहरःथाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक युवक दीपक सिंह को गोली मार दी. उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गये.
मृतक के पिता भोला सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया है. मृतक के पिता श्री सिंह ने बताया कि रात के करीब सात बजे गांव के दो व्यक्ति दीपक को बुला कर ग्रामीण सिकेश सिंह के दरवाजे पर ले गये. इसी बीच बाइक पर सवार दो व्यक्ति पहुंचे, जिसमें से एक व्यक्ति बाइक से उतर कर दीपक को बुलाया और बातचीत शुरू कर दी.
इसी बीच उसने दीपक को गोली मार दी. उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. फरार होने के दौरान अपराधियों ने चार फायर किये. उक्त घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




