कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर विचार

पुपरी : नगर के पंचमेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष राम मनोहर दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अजरुन […]
पुपरी : नगर के पंचमेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष राम मनोहर दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अजरुन राय व विशिष्ट अतिथि के तौर पर विजय कुमार शाही मौजूद थे.
उक्त सम्मेलन में हर बूथ से दो से पांच कार्यकर्ता को शामिल होने को कहा गया. यहां से कार्यकर्ताओं को ले जाने की सारी जिम्मेदारी विजय कुमार शाही की होगी. मौके पर युवा अध्यक्ष सूरज कुमार, पूर्व मुखिया रामबाबू यादव, अरविंद कुमार अमित, मुन्ना ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, श्यामबाबू यादव, बेचन राय व राम कैलाश राय समेत अन्य मौजूद थे.
बोलेरो चालक पर केस
सीतामढ़ी : गाढ़ा-डुमरा रेलवे स्टेशन के बीच गेट नंबर-30 का विंब सोमवार को एक बोलेरो की ठोकर से टूट गया. गेटमैन के सख्त होने पर चालक बोलेरो को छोड़ कर फरार हो गया. इसकी पुष्टि करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन राम ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया गया है. गेटमैन के आवेदन पर चालक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




