Sasaram News : बाबा वीर चौहरमल जयंती को लेकर तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News : बाबा वीर चौहरमल जयंती को लेकर तैयारी शुरू

Sasaram News : समिति के लोगों ने बैठक कर बनायी रणनीति

विज्ञापन

डेहरी नगर. शहर के एनिकट स्थित बाबा चौहरमल धाम में बाबा वीर चौहरमल जयंती की भव्य तैयारी शुरू हो गयी है. दुसाध जागृति व सांस्कृतिक चेतना मंच के तत्वावधान में मंगलवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष संजय पासवान ने की. इसमें मंच के पदाधिकारी, सदस्य व समाज के गण्यमान्य लोग मौजूद थे. अध्यक्ष ने बताया कि बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल की 712वीं जयंती चार अप्रैल को मनायी जायेगी. सुबह में पूजा समारोह तथा एक बजे दिन में प्रसाद वितरण व भंडारा होगा. उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि हमलोगों के पूर्वज बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल की जयंती में भाग लें और आपने पूर्वजों के बारे में अपने समाज के लोगों तथा अपने बच्चों को अधिक से अधिक जानकारी दे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन