बीमार 2 तीर्थयात्रियों को गंगासागर से एयर लिफ्ट कर कोलकाता भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

एयर एंबुलेंस में बीमार यात्री को चढ़ाते कर्मचारी. फोटो : प्रभात खबर

Gangasagar Pilgrims Airlifted: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सागर के मुहाने पर लगने वाले गंगासागर मेले में बीमार 2 लोगों को एयरलिफ्ट कर कोलकाता भेज दिया गया. दोनों को एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एयरलिफ्ट किये गये श्रद्धालुओं में एक पुरुष और एक महिला है. पुरुष उत्तर प्रदेश के लखनऊ के, तो महिला हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं.

विज्ञापन

Gangasagar Pilgrims Airlifted| पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध गंगासागर मेला क्षेत्र से 2 तीर्थ यात्रियों को एयरलिफ्ट कर लिए कोलकाता भेज दिया गया है. इस साल पहली बार रविवार को 2 तीर्थ यात्रियों को एयर एंबुलेंस से कोलकाता पहुंचाया गया. दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिले थे लखनऊ के संतलाल

बीमार तीर्थ यात्रियों में एक उत्तर प्रदेश के और दूसरे हरियाणा के रहने वाले हैं. रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी संतलाल (64) बेहोशी की हालत में गंगासागर मेला प्रांगण में मिले थे. प्राथमिक चिकित्सा के दौरान पता चला कि संतलाल उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे. इसके बाद यहां गंगासागर में चिकित्सकों की सलाह पर संतलाल को एयर एंबुलेंस से कोलकाता भेजा गया.

संतलाल को कोलकाता के बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया

संतलाल को इलाज के लिए टालीगंज स्थित एमआर बंगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हैम रेडियो उनके रिश्तेदारों को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है. होश में आने पर व्यक्ति की पहचान और पक्की हो पायेगी.

हरियाणा की बिमला देवी को एयर एंबुलेंस से भेजा गया कोलकाता. फोटो : प्रभात खबर

Gangasagar Pilgrims Airlifted: हरियाणा की बिमला देवी को किया गया एयरलिफ्ट

एक दिन यानी सोमवार को एक और बीमारी तीर्थ यात्री को एयरलिफ्ट किया गया है. इस बीमार महिला तीर्थ यात्री का नाम बिमला देवी (77) है. वह हरियाणा के झज्जर जिले के किलोद पन्ना मेहराना की रहने वाली हैं. महिला की टखने को पैर की उंगलियों से जोड़ने वाली हड्डी टूट गयी है. जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के सुझाव पर उन्हें भी एमआर बांगुर अस्पताल में रेफर किया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीमार श्रद्धालुओं के लिए एयर एंबुलेंस के साथ-साथ वाटर एंबुलेंस की भी व्यवस्था

इस संबंध में परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि गंगासागर में गंभीर रूप से बीमार तीर्थ यात्रियों को कोलकाता भेजने के लिए एक एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. इसके साथ ही वाटर एंबुलेंस भी है. उन्होंने बताया कि जिन 2 बीमारी तीर्थ यात्रियों को कोलकाता भेजा गया है, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.

इसे भी पढ़ें

सागर द्वीप पहुंचने लगे श्रद्धालु पुण्य स्नान 14-15 जनवरी को

Gangasagar Mela Fire: गंगासागर मेला क्षेत्र में लगी आग, शुभेंदु के सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रोल हुईं ममता बनर्जी

आउट्राम घाट : गंगासागर मेले की देख-रेख के लिए कोलकाता नगर निगम ने किया विशेष टीम का गठन

इस बार के गंगासागर मेले में आयेंगे डेढ़ करोड़ से भी अधिक तीर्थयात्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola