Electricity In Bihar: बिहार में बिजली कंपनी के अफसर हफ्ते में दो दिन सुनेंगे लोगों की समस्याएं, जानिए जगह और टाइमिंग
Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Jan 2026 11:44 AM
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक
Electricity In Bihar: बिहार में बिजली से जुड़ी लोगों की समस्याएं बिजली कंपनी के अफसर हफ्ते में दो दिन सुनेंगे. ऊर्जा विभाग की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है. लोगों की समस्याएं अंचल कार्यालयों में सुनी जायेंगी.
Electricity In Bihar: बिहार में अब बिजली उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर सीधे बिजली कंपनी के अफसरों से बातचीत कर सकेंगे. इसे लेकर ऊर्जा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है. जिसके मुताबिक, हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को बिजली कंपनी के अफसर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे. दरअसल, बिजली समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है.
अंचल कार्यालयों में सुनी जायेंगी समस्याएं
सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत सभी अंचल कार्यालयों में लोगों की समस्याएं सुनी जायेंगी. ऊर्जा विभाग के सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों संग बैठक हुई थी.
सभी अधिकारियों को अपने ऑफिस में रहकर उपभोक्ताओं से सम्मानपूर्वक मुलाकात करने, शिकायतों का रजिस्ट्रेशन करने और उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
इतने बजे अंचल कार्यालय में सुनी जायेंगी शिकायतें
अब हर सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक सभी अंचल कार्यालयों में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना जायेगा. जानकारी के मुताबिक, बिजली उपभोक्ताओं के लिए कार्यालयों में बैठने की सुविधा, पीने का पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा.
एचटी और एलटीआईएस उपभोक्ताओं के लिए होगी ये सुविधा
इसके अलावा एचटी (High Tension) और एलटीआईएस (Low Tension Industrial Supply) उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर शुक्रवार को पटना के विद्युत भवन में ‘ओपन हाउस’ बैठक का आयोजन किया जायेगा. इस बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.
एचटी और एलटीआईएस वैसे बिजली उपभोक्ता हैं जिन्हें इंडस्ट्रीज और बड़े वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए हाई वोल्टेज पर बिजली मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










