दिल्ली-बिहार के बीच बसों में 94 प्रतिशत सीटें फुल, मांग होने पर की जाएगी यह व्यवस्था

Published by :Preeti Dayal
Published at :28 Feb 2026 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi Bihar Holi Special Bus 94 percent seats full

होली स्पेशल बसें (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Holi Special Bus: होली को लेकर ट्रेनों में लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे. फ्लाइट की टिकटों के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं. इस बीच बस की बात करें तो, दिल्ली से बिहार के लिए चलने वाली बसों में 94 प्रतिशत सीटें फुल हो गईं हैं.

विज्ञापन

Bihar Holi Special Bus: होली पर बिहार लौटने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के लिए विशेष त्योहारी इंटर स्टेट बस सेवा शुरू कर दी है. परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 23 फरवरी से 25 फरवरी तक इन बसों की टिकट बुकिंग पर यात्रियों को 52 लाख 22 हजार रुपए से अधिक सीट और त्योहार सब्सिडी दी गई थी. इन तीन दिनों में करीब आठ हजार यात्रियों ने सफर किया है.

इस रूट पर सबसे ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

पहले दिन 51 एसी सीटर और स्लीपर बसों का संचालन किया गया, जिनमें 2,300 से अधिक यात्रियों ने सफर किया और 94 प्रतिशत सीटें फुल रहीं. इस दिन 15 लाख 85 हजार रुपए की सब्सिडी दी गई. इनमें 28 बसें अप (बिहार से बाहर की ओर) चलीं, जबकि 23 बसें डाउन (अन्य राज्यों से बिहार की ओर) आईं. दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सीतामढ़ी और दिल्ली-सीवान रूटों पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रही.

अलग-अलग जिलों से दिल्ली के लिए कितनी बसें चलीं?

परिवहन मंत्री के मुताबिक, पहले दिन अप दिशा में मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए सात बसें, सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए पांच, पटना से दिल्ली के लिए पांच, सीवान से दिल्ली के लिए तीन, गया से दिल्ली के लिए दो, किशनगंज से दिल्ली के लिए दो बसें रवाना हुईं. जबकि मधुबनी से गुरुग्राम, सुपौल से दिल्ली, शिवहर से दिल्ली और अररिया से गुरुग्राम के लिए एक-एक बस भी चली.

डाउन दिशा में दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए पांच, दिल्ली से सीवान के लिए तीन बसे आईं. दिल्ली, गुरुग्राम, पानीपत से मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, मधुबनी, गया, सुपौल के रूटों पर बसों का परिचालन हुआ है. साथ ही 24 फरवरी को 2524 यात्रियों ने सफर किया, जिन्हें टिकट बुकिंग पर 18 लाख 44 हजार रुपए सीट सब्सिडी दी गई है. 25 फरवरी को 2353 यात्रियों ने सफर किया, जिन्हें 17 लाख 92 हजार रुपए से अधिक सब्सिडी दी गई.

मांग होने पर सरकार करेगी यह व्यवस्था

निगम के अनुसार, यह सेवा 23 फरवरी से शुरू हुई जो कि 23 मार्च तक चलेगी. होली-ईद के दौरान दिल्ली-हरियाणा के लिए 118 एसी बसों का परिचालन किया जाएगा. इनमें पटना से 21, मुजफ्फरपुर से 38, पूर्णिया से 12, दरभंगा से 29 और गया से 18 बसें चलेंगी. आने वाले दिनों में यात्रियों की मांग के अनुसार रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

Also Read: बिहार में छोटे इंडस्ट्री और कारोबारियों पर खर्च होंगे 3000 करोड़, यह है सरकार का टारगेट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन