पटना के कंकड़बाग से हाईकोर्ट तक फैला बर्ड फ्लू, चिड़ियाघर और पार्क एक हफ्ते के लिए बंद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Patna Bird Flu Alert: पटना की पीसी कॉलोनी, हाईकोर्ट कैंपस और पोल्ट्री केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. प्रशासन ने एक किलोमीटर के इलाके को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है. सुरक्षा के लिए पटना जू को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

Patna Bird Flu Alert: पटना के कुछ इलाकों में अचानक कौओं और मुर्गियों की मौत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और पटना हाईकोर्ट परिसर में कई पक्षी मरे हुए मिले थे. इसके बाद उनके सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए. अब रिपोर्ट में बर्ड फ्लू यानी H5N1 की पुष्टि हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशासन ने क्या कदम उठाए

रिपोर्ट आते ही प्रशासन हरकत में आ गया. जिस जगह पर पक्षियों की मौत हुई, उसके आसपास एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है. एहतियात के तौर पर करीब 4575 मुर्गियों को मार दिया गया, ताकि संक्रमण आगे न फैले. साथ ही 9662 अंडे और करीब 530 किलो दाना भी नष्ट कर दिया गया है.

प्रशासन का आदेश

पटना जू एक सप्ताह के लिए बंद

पूरे इलाके में दवा का छिड़काव किया गया है और साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जू-सेक्टर पार्क और संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले अधिकारी

अधिकारियों ने लोगों से घबराने को नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे हालत में सावधानी बरतने की जरुरत है. अगर कहीं मरे हुए पक्षी दिखें तो उन्हें हाथ न लगाएं और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें. चिकन और अंडा खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह पका लें.

प्रशासन ने साफ कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ सही जानकारी पर भरोसा करें. समय रहते कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि बीमारी पर जल्द काबू पाया जा सके और आम लोगों की सुरक्षा बनी रहे.

इसे भी पढ़ें: 15 साल बाद सलवार-सूट में देखा और हो गया प्यार, जानिए जयमाला स्टेज पर दुल्हन को आशिक ने क्यों मारी गोली

बिहार में सरकारी खजाने पर लगा ताला, 10 मार्च तक सिर्फ दो कामों के लिए ही होगा भुगतान, आदेश जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन