15 साल बाद सलवार-सूट में देखा और हो गया प्यार, जानिए जयमाला स्टेज पर दुल्हन को आशिक ने क्यों मारी गोली

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Feb 2026 3:01 PM

विज्ञापन

जयमाला स्टेज पर दुल्हन को आशिक ने मारी थी गोली

Inside Story: बक्सर के चौसा में जयमाला के दौरान दुल्हन को उसके एकतरफा प्रेमी ने गोली मार दी. आरोपी दीनबंधु ने पहले शादी रुकवाने की कोशिश की थी, फिर 1300 किमी दूर से पिस्टल खरीदकर वारदात को अंजाम दिया. दुल्हन अब खतरे से बाहर है और आरोपी गिरफ्तार हो चुका है.

विज्ञापन

Inside Story: बक्सर के चौसा में 25 फरवरी को जयमाला की रस्म के दौरान आशिक ने स्टेज पर दुल्हन को गोली मार दी. इस घटना ने पूरे देश में सनसनी मचा दी. घटना का वीडियो हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे, तभी दुल्हन के आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह स्टेज पर गिर पड़ी. गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया. इसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग गया.

दुल्हन के पेट में लगी थी गोली

दुल्हन को पेट में गोली लगी थी और उसका इलाज यूपी के वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है. दुल्हन फिलहाल खतरे से बाहर है. उसे आईसीयू से निकालकर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

आरोपी दीनबंधु गिरफ्तार

मौके से फरार होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. अब वो पुलिस की गिरफ्त में है. आरोपी दीनबंधु के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई है. एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह एक से अधिक गोली मारना चाहता था. पिस्टल फंस जाने के कारण वह दोबारा गोली नहीं चला सका. एसपी ने बताया कि आरोपी का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है. वह पहले भी जेल जा चुका है.

आरोपी बोला- सलवार-सूट में देखते ही प्यार हो गया

दीनबंधु ने पुलिस को बताया कि वो और आरती एक ही मोहल्ले में पले-बढ़े. बचपन में दोनों साथ खेलते थे. जब आरती सिर्फ 6 साल की थी, तो उसके परिवार ने उसे बाहर खेलने से मना कर दिया. इसके बाद वक्त का ऐसा पहिया घूमा कि अगले 15 सालों तक दीनबंधु ने आरती की झलक तक नहीं देखी. वह बस उसकी यादों के सहारे बड़ा हुआ.

साल 2024 में दीनबंधु ने आरती को पहली बार सलवार-सूट में देखा तो उसे लगा कि यही वो लड़की है जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहता है. दीनबंधु ने हिम्मत जुटाई और अपने दोस्तों के उकसाने पर आरती का पीछा किया. उसने बीच सड़क पर आरती को रोककर अपने प्यार का इजहार किया और शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन आरती ने साफ-साफ ना कह दिया.

ना सुनना सुई की तरह चुभ गई

दीनबंधु ने आगे कहा कि आरती की ना सुनने के बाद उसे लगा कि अब पूरी दुनिया खत्म हो गई है. एक बार ना सुनने के बाद भी वो लगातार आरती को मनाने की कोशिश करता रहा. उसे लगा कि शायद उसके पुराने रिकॉर्ड की वजह से आरती उसे पसंद नहीं कर रही है.

जब उसने दोबारा कोशिश की, तो आरती ने दो-टूक शब्दों में कह दिया कि मैं तुम जैसे लड़के से कभी शादी नहीं करूंगी. दीनबंधु ने बताया कि आरती की यह बात मेरे दिल में सुई की तरह चुभ गई और उसके प्यार को एक जिद में बदल दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लड़के के परिवार को जान से मारने की धमकी दी

दीनबंधु ने पुलिस को बताया कि आरती की शादी एक साल पहले कहीं तय हुई थी. यह खबर सुनते ही वह आपा खो बैठा. वह सीधे लड़के वालों के घर पहुंच गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. डर के मारे लड़के वालों ने शादी तोड़ दी.

इस हरकत से आरती के पिता ने समाज के सामने दीनबंधु के पिता को काफी खरी-खोटी सुनाई. बेइज्जती से तंग आकर पिता ने दीनबंधु को काम करने के लिए पंजाब भेज दिया, ताकि वह सुधर जाए. पर उसका दिमाग अब भी आरती में ही अटका था.

इसे भी पढ़ें: दरभंगा को मिला फोरलेन का बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण हुआ शुरू

1300 KM दूर रची गई मौत की साजिश

पंजाब में बैठकर भी दीनबंधु अपने दोस्तों के जरिए आरती की हर हलचल पर नजर रख रहा था. उसे पता चला कि अगस्त 2025 में आरती की शादी दोबारा तय हो गई है. यह सुनते ही उसके सिर पर खून सवार हो गया. वह पंजाब से 1300 किलोमीटर दूर यूपी के गहमर पहुंचा. वहां उसने 32 हजार रुपये में एक पिस्टल खरीदी. 22 फरवरी को वह चुपचाप अपने गांव पहुंचा और घर जाने के बजाय दोस्त के कमरे पर रुका ताकि किसी को भनक न लगे. फिर आरती की शादी के रोज वो स्टेज के पास गया और उसे गोली मार दी.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन