लोक शिकायत में मिली राहत, बिजली बिल में 22,254 रुपये का सुधार
सुनवाई करती लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमारी मनीषा | Prabhat Khabar Network
डुमरांव लोक शिकायत निवारण कार्यालय की पहल पर बिजली बिल में 22,254 रुपये का सुधार हुआ. उपभोक्ता पर अब मात्र 903 रुपये का बकाया शेष है.
Buxar News: डुमरांव अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, डुमरांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विपत्र में सुधार को लेकर दायर परिवाद का सफलतापूर्वक निवारण किया गया. पुराना भोजपुर निवासी अखिलेश कुमार, पिता सुरेश सिंह ने 27 जून 2026 को अपने विद्युत विपत्र में सुधार कराने के संबंध में लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवाद दायर किया था.
आपके शहर में
सहायक विद्युत अभियंता को जारी किया गया नोटिस
परिवादी के परिवाद-पत्र के अवलोकन के बाद लोक प्राधिकार के रूप में सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कोरान सराय को नोटिस जारी किया गया. इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की गई और विद्युत विपत्र में आवश्यक सुधार की कार्रवाई की गई.
जांच के बाद 22,254 रुपये की राशि हुई कम
जांच के उपरांत परिवादी के विद्युत विपत्र में 22,254 रुपये की राशि का सुधार किया गया. सुधार के बाद परिवादी पर अब मात्र 903 रुपये की बकाया राशि का भुगतान करना शेष रह गया है. इस कार्रवाई से परिवादी को बड़ी राहत मिली.
लोक शिकायत निवारण व्यवस्था के प्रति जताया आभार
परिवाद का निवारण होने के बाद परिवादी अखिलेश कुमार ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमारी मनीषा के समक्ष संतोष व्यक्त करते हुए लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के प्रति आभार जताया. इस प्रकार विभागीय जांच और प्रशासनिक हस्तक्षेप के माध्यम से परिवादी की शिकायत का सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया.
Also Read: बक्सर: डुमरांव में महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का फूटा गुस्सा, निकाला प्रतिवाद मार्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए