बक्सर: बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्र के समर्थन में उतरा बक्सर अधिवक्ता संघ, आलोचना पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल वकील | Prabhat Khabar Network

बक्सर अधिवक्ता संघ बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के विरुद्ध हो रही बयानबाजी से बेहद नाराज है. गुरुवार को हुई बैठक में वकीलों ने सात बार निर्विरोध चुने गए मिश्र के प्रति एकजुटता और अटूट विश्वास व्यक्त किया.

विज्ञापन

Buxar News: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्र के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी को लेकर जिला अधिवक्ता संघ में गहरी नाराजगी है. गुरुवार को पुस्तकालय भवन में महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने मिश्र के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए एकजुटता दिखाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात बार निर्विरोध चयन अधिवक्ता समाज के अटूट विश्वास का प्रतीक

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मनन मिश्र का सात बार निर्विरोध बीसीआई चेयरमैन चुना जाना अधिवक्ता समुदाय के अटूट विश्वास का प्रतीक है. लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन उसे तथ्य, तर्क और शालीन संवाद से व्यक्त किया जाना चाहिए.

बैठक में शामिल वकील  | Prabhat Khabar Network
बैठक में शामिल वकील | Prabhat Khabar Network

व्यक्तिगत आक्षेप और आधारहीन आरोप गरिमा के खिलाफ

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत आक्षेप और आधारहीन आरोप अधिवक्ता समाज की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं. अधिवक्ता समाज न्याय और संवैधानिक मूल्यों का प्रहरी है, इसलिए आचरण में संयम और विवेक होना अत्यंत आवश्यक है. संस्थाओं की प्रतिष्ठा व्यक्ति से नहीं, बल्कि सामूहिक विश्वास से बनती है.

बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में जनार्दन राय, गणपत मंडल, राम कृष्णा चौबे, तारकेश्वर मिश्रा, शशिकांत उपाध्याय, राकेश ओझा, विनोद कुमार मिश्रा, राघव कुमार पांडेय, सरफराज सैफी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.

Also Read: बक्सर: डुमरांव में महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का फूटा गुस्सा, निकाला प्रतिवाद मार्च


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन