बक्सर प्रखंड बीस सूत्री की बैठक संपन्न, 80% कार्य अधूरे रहने पर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

बक्सर में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक में लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को योजनाओं को जल्द पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है।

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर प्रखंड कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने की. बैठक में समिति के सचिव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुशरण पाण्डेय, उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान सहित सभी विभागीय पदाधिकारी एवं समिति सदस्य मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

80 प्रतिशत कार्य अब तक अधूरे, समीक्षा में हुआ खुलासा

बैठक के दौरान पिछली बैठकों में सदस्यों द्वारा दिए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा में पाया गया कि लगभग 80 प्रतिशत विभागों द्वारा आवंटित कार्यों को अब तक पूरा नहीं किया गया है. इस लापरवाही और ढिलाई पर अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी व्यक्त की.

लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का सख्त निर्देश

अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

फोटो - बैठक करते 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
बैठक करते 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

बैठक में प्रखंड के कई प्रमुख सदस्य और अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में समिति के सदस्य सोनू राय, अजय भट्ट, दीपक सिंह, संजय चौधरी, राजेश कुशवाहा, पंकज मानसिंहका, प्रभु कुमार, प्रमोद चौहान सहित प्रखंड के सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: बक्सर: डुमरांव में महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का फूटा गुस्सा, निकाला प्रतिवाद मार्च


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन