बक्सर में महिला सशक्तीकरण की नई उड़ान: 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' अभियान की शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान बक्सर समाहरणालय में शामिल डीएम एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
बक्सर में समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के तहत जीविका दीदियों को ऋण और रोजगार योजना की राशि वितरित की गई। जानें इस सरकारी योजना की पूरी जानकारी।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा गुरुवार को बापू सभागार, पटना में 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान' का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया. अभियान के तहत 5 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि का अंतरण, 10 हजार लाभुकों को जीविका निधि से ऋण वितरण और 112 ग्रामीण हाटों के निर्माण का कार्यारंभ किया गया.
आपके शहर में
समाहरणालय सभागार में सीधा प्रसारण, जीविका दीदियों में दिखा उत्साह
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बक्सर जिला समाहरणालय सभागार में किया गया, जहां जीविका दीदियों में खासा उत्साह देखा गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी साहिला, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, डीपीएम जीविका दयानिधि चौबे सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं.
11 हजार से अधिक आवेदनों की स्वीकृति, खाते में भेजी जा रही राशि
जिला पदाधिकारी ने बताया कि बक्सर में इस योजना के तहत कुल 11,023 आवेदन स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 9,455 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 10-10 हजार और 1,568 लाभुकों को द्वितीय किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं. इससे पूर्व जिले में 2,21,394 लाभुकों को प्रथम किस्त दी जा चुकी है.
महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा बल
उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तीकरण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है. इस दौरान जीविका द्वारा प्रकाशित 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' और 'लखपति दीदी' पुस्तिका का भी विमोचन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए