Numerology: इस मूलांक की लड़कियां ससुराल में लाती हैं सुख-समृद्धि और खुशहाली, पति नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए साबित होती हैं लकी

Updated:
विज्ञापन
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां ससुराल में लाती हैं सुख-समृद्धि और खुशहाली, पति नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए साबित होती हैं लकी

Numerology: आज हम जिस मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, वे अपने ससुराल वालों के लिए बहुत लकी और मां लक्ष्मी का स्वरूप साबित होती हैं. इस मूलांक की लड़कियों को अपने परिवार से गहरा प्यार होता है और वे सभी को एक साथ जोड़े रखने में भी माहिर होती हैं.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पैदा होने वाली लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए ज्यादा लकी साबित होती हैं. अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि किस लड़की का भी जन्म इस खास मूलांक में होता है उनकी किस्मत काफी जबरदस्त होती है और इन्हें हर वह चीज मिलती है जिसकी इन्हें तमन्ना होती है. अगर ये लड़कियां किसी भी काम को करने की एक बार ठान ले तो उसे पूरा किये बिना पीछे नहीं हटती हैं. तो चलिए इस खास मूलांक और इसमें जन्म लेने वाली लड़कियों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

ये लड़कियां ससुराल वालों के लिए साबित होती हैं लकी

आज हम आपको जिस खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं वह है मूलांक 6. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 है. इस मूलांक की लड़कियों पर शुक्र की कृपा होती है जिस वजह से इनकी किस्मत काफी शक्तिशाली होती ही है और यह एक मुख्य कारण है कि शादी के बाद ये लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए भी उतनी ही लकी साबित होती हैं. शादी के बाद जब ये लड़कियां अपने ससुराल में कदम रखती हैं तो ये बिलकुल मां लक्ष्मी का स्वरूप बनकर आती हैं. इस मूलांक की लड़कियां जिस दिन अपने ससुराल में कदम रखती हैं उसी दिन से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशियां बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Numerology: दुनिया पर राज करने की चाहत रखते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, निडर स्वभाव और तेज दिमाग से हासिल करते हैं हर मंजिल

शुक्र के प्रभाव से इन खूबियों की बनती हैं मालकिन

मूलांक 6 की जो लड़कियां होती हैं उनके ऊपर शुक्र ग्रह की खास कृपा होती है. इस कृपा की वजह से ही ये लड़कियां सुख-समृद्धि, खूबसूरती, धन-दौलत और ऐशों-आराम की मालकिन बनती हैं. इस मूलांक की लड़कियों की एक खास बात यह भी होती है कि इनमें किसी भी चीज का घमंड नहीं होता है और ये अपने परिवार से काफी ज्यादा प्यार भी करती हैं. इनके अंदर रिश्तों को बचाकर और उसे जोड़कर रखने की एक खास कला होती है.

पति की भी बदल देती हैं किस्मत

अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि मूलांक 6 की लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बहुत लकी साबित होती हैं. शादी के बाद इनके पति को करियर और बिजनेस में जबरदस्त सफलता मिलने लगती है. कई बार यह लड़कियां अपने तेज दिमाग और समझदारी के दम पर पैसे कमाने में भी अपने पति की मदद कर पाती हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: भगवान कुबेर की कृपा से असीम धन-दौलत के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में कभी नहीं होती किसी चीज की कमी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola