आपके घर के चिराग के लिए 3 अक्षरों वाले 30 एवरग्रीन नाम, बोलने में आसान और अर्थ भी हैं बेहद खास

Updated:
विज्ञापन

बेटे के लिए एवरग्रीन नाम और उनके अर्थ

Evergreen Baby Boy Names: बेटे के लिए नाम चुनना हर माता-पिता के लिए सबसे खास जिम्मेदारियों में से एक होता है. अगर आप भी अपने नन्हें राजकुमार के लिए छोटा, यूनिक, हमेशा ट्रेंड में रहने वाला और खूबसूरत अर्थ वाला नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां 3 अक्षरों वाले 30 एवरग्रीन नामों की शानदार लिस्ट दी गई है, जो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.

विज्ञापन

Evergreen Baby Boy Names: माता-पिता बनना अपने आप में दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है. घर पर इस नन्हें मेहमान के आते ही चारों तरफ खुशियों का माहौल बन जाता है. परिवार के सभी सदस्य बच्चे के आसपास रहने लगते हैं और उसकी जिम्मेदारियों को आपस में बांट लेते हैं, ताकि उसे कोई भी तकलीफ न हो. जब बात बच्चे के प्रति जिम्मेदारी की आती है, तो सबसे बड़ी जिम्मेदारी उसके लिए एक बेहतरीन नाम का चुनाव करना भी होता है. आज के समय में ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम तलाशते हैं जो सिर्फ सुनने में ही प्यारा न हो, बल्कि उसका अर्थ भी सुंदर हो और वह अपने आप में यूनिक भी हो. अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप इस समय उसके लिए ऐसे ही किसी नाम की तलाश में हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक बेहतरीन गाइड साबित होने वाला है. आज हम आपके बेटे के लिए 3 अक्षरों वाले कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं, जो हमेशा एवरग्रीन रहने वाले हैं. इन नामों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये न तो बहुत बड़े हैं और न ही आपको इन्हें पुकारने में कोई दिक्कत आने वाली है. तो चलिए, डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.


evergreen baby names
evergreen baby names

आपके बेटे के लिए एवरग्रीन नाम और उनके सुंदर अर्थ

  • अनिक: इस नए नाम का अर्थ होता है सैनिक, सेना या अत्यंत शक्तिशाली.
  • अविश: यह भगवान शिव का ही एक मॉडर्न नाम है, जिसका अर्थ होता है राजा या जीवन दाता.
  • इवान: यह एक ग्लोबल और मॉडर्न नाम है, जिसका अर्थ होता है ईश्वर का प्यारा उपहार.
  • एकांश: इस नए नाम का अर्थ होता है पूरा, अखंड या जो किसी का हिस्सा न होकर खुद में संपूर्ण हो.
  • ओजस: इस नए नाम का अर्थ होता है चेहरे की चमक, आंतरिक तेज, ऊर्जा या पराक्रम.
  • ऋजुल: इस नाम का बेहद खूबसूरत अर्थ होता है सीधा, सच्चा और ईमानदार इंसान.
  • कनव: एक प्राचीन ऋषि का नाम, जिसका अर्थ होता है बुद्धिमान या सुंदर.
  • कियान: इस नए नाम का अर्थ होता है राजा, प्राचीन या ईश्वर की विशेष कृपा.
  • क्षितिज: इस नए नाम का अर्थ होता है, वह बिंदु जहां धरती और आकाश मिलते हुए दिखाई देते हैं.
  • जिवांश: इस नाम का सीधा सा अर्थ होता है जीवन का अंश या माता-पिता के जीवन का हिस्सा.
  • तक्ष: यह राजा भरत के पराक्रमी बेटे का नाम है, जिसका अर्थ होता है मजबूत या गढ़ा हुआ.
  • त्विष: इस नाम का सुंदर अर्थ होता है प्रकाश, चमक या सूर्य की किरण.
  • दिवित: इस नाम का अर्थ होता है अमर, जिसने समय या मृत्यु पर विजय पा ली हो.
  • दैविक: इस नए नाम का अर्थ होता है ईश्वर की कृपा से मिला हुआ, दिव्य, पवित्र या अलौकिक.
  • निशांत: इस नए नाम का अर्थ होता है सुबह का समय, भोर या वह जिसने अंधकार पर विजय पा ली हो.
  • नव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है बिल्कुल नया हिस्सा, आधुनिक या ताजा.
  • नेवल: इस अनोखे नाम का अर्थ होता है पवित्र स्थान या केंद्र बिंदु.
  • प्रियान: इस नए नाम का अर्थ होता है जो स्वभाव से बहुत प्यारा हो और सबको अपनी ओर अट्रैक्ट करे.
  • फणिश: इस नए नाम का अर्थ होता है ब्रह्मांड को संभालने वाले शेषनाग या ये भगवान शिव का भी एक नाम है.
  • भव्यम: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा शुभ हो, अमर हो या शानदार हो.
  • मिहान: इस नाम का प्यारा सा अर्थ होता है बादल या बारिश लाने वाला.
  • युवान: भगवान शिव का एक रूप, जिसका अर्थ हमेशा युवा और ऊर्जावान रहने वाला होता है.
  • रेयांश: इस नए नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण या भगवान विष्णु का एक अंश.
  • रुहान: इस नए नाम का अर्थ होता है आध्यात्मिक, पवित्र, साफ दिल वाला या ईश्वर के करीब.
  • विवंत: इस नए नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर, जीवंत या जिसमें बहुत ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी हो.
  • वेदांत: इस नए नाम का अर्थ होता है वेदों का अंतिम भाग, परम ज्ञान या बुद्धिमानी का प्रतीक.
  • शेन्य: इस नए नाम का अर्थ होता है अत्यंत सुगठित, सुंदर, या बाज पक्षी की तरह तेज नजर वाला.
  • हृदान: इस नए नाम का अर्थ होता है दिल का एक हिस्सा या बेहद साफ और पवित्र दिल वाला.
  • हितार्थ: इस नए नाम का अर्थ होता है जो हमेशा सबका भला सोचे, दूसरों का कल्याण करने वाला.
  • श्रेयान: इस मॉडर्न नाम का मतलब होता है जो सबसे श्रेष्ठ हो, शुभ हो या बहुत भाग्यशाली हो.

ये भी पढ़ें: हर जगह नहीं मिलेंगे अपने बेटे के लिए इतने एलिगेंट नाम, इंटरनेट पर तलाश रहे हैं मॉडर्न और यूनिक ऑप्शंस, तो यहां देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें: जुड़वा बेटों के लिए 30 ऐसे रॉयल नाम, जो हर किसी को आएंगे पसंद, सुनने में मॉडर्न और अर्थ भी हैं बेहद खास


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola