रोहतास का मौसम: झुलसाती गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, जानें आज का मिजाज
Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 15 Jun 2026 6:00 AM
मंदिर.
जिले में रविवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. जहां एक तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी
sasaram news : रोहतास. जिले में रविवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. जहां एक तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं दूसरी ओर दोपहर बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिन में तेज धूप और उमस बनी रहेगी.
बादलों की आवाजाही के साथ बारिश के आसार हालांकि, राहत की बात यह है कि दोपहर बाद जिले के कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने गरज-तड़क के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जतायी है. मानसून के बिहार के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं. फिलहाल, रोहतास के लोगों को गर्मी और उमस के दोहरे प्रहार का सामना करना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










