हाजीपुर में प्रमुख पर आज फैसला: अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक, मत विभाजन से तय होगा राजनीतिक भविष्य

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में प्रमुख पर आज फैसला: अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक, मत विभाजन से तय होगा राजनीतिक भविष्य

Hajipur News: : वैशाली के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को विशेष बैठक होगी. मत विभाजन के जरिए तय होगा कि प्रमुख अपनी कुर्सी बचा पाएंगी या नेतृत्व परिवर्तन होगा.

विज्ञापन

Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे विशेष बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा, जिसके परिणाम से यह स्पष्ट होगा कि वर्तमान प्रमुख अपने पद पर बनी रहेंगी या नेतृत्व परिवर्तन होगा.

12 पंचायत समिति सदस्यों के मतदान से होगा फैसला

प्रखंड क्षेत्र में कुल 12 पंचायत समिति सदस्य हैं. नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मत विभाजन कराया जाएगा.मतदान के आधार पर प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में सदस्यों की वास्तविक संख्या सामने आएगी और उसी के अनुसार अंतिम निर्णय लिया .

कई दिनों से गरमाई हुई है स्थानीय राजनीति

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पिछले कई दिनों से प्रखंड की राजनीति में हलचल बनी हुई है. दोनों पक्ष लगातार बैठकें कर अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे रहे हैं. समर्थक और विरोधी खेमे अपने-अपने पक्ष में पर्याप्त संख्या बल होने का दावा कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है.

प्रमुख मुन्नी देवी ने जताया जीत का भरोसा

प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी का कहना है कि पहले भी उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विफल हो चुका है और इस बार भी उन्हें पंचायत समिति सदस्यों का पर्याप्त समर्थन प्राप्त है. उन्होंने दावा किया कि दो-तिहाई सदस्यों का विश्वास उनके साथ है और प्रस्ताव आवश्यक बहुमत हासिल नहीं कर पाएगा.

विरोधी खेमे का दावा, मिलेगा पर्याप्त समर्थन

दूसरी ओर, अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त समर्थन हासिल है और विशेष बैठक में परिणाम उनके पक्ष में आएगा. उनका दावा है कि मतदान के बाद प्रखंड में नया नेतृत्व सामने आएगा.

आज के मतदान पर टिका राजनीतिक भविष्य

सोमवार को होने वाला मत विभाजन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पटेढ़ी बेलसर प्रखंड की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. बैठक का परिणाम यह तय करेगा कि वर्तमान प्रमुख अपनी कुर्सी बचाने में सफल होती हैं या प्रखंड में सत्ता परिवर्तन का रास्ता खुलता है.

Also Read : जेपीयू एडमिशन 2026: लोकप्रिय विषयों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा, विज्ञान और कला संकाय के विषयों में बढ़ी मांग

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन