रेलवे ने सोनपुर मंडल के 5 जिलों में वसूला 6.13 करोड़ जुर्माना, 63 हजार बेटिकट यात्री पकड़ाए

Updated:
विज्ञापन

टिकट जांच अभियान के दौरान रेल कर्मी | Prabhat Khabar Network

पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में टिकट जांच अभियान के तहत जुलाई माह में बड़ी कार्रवाई हुई. 63,191 बेटिकट यात्रियों से 6.13 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया. रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की है.

विज्ञापन

East Central Railway : पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में अवैध यात्रा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष मेगा टिकट जांच अभियान के तहत रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है. मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान जुलाई माह में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है.

मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जुलाई 2026 के दौरान सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया जैसे प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में सघन जांच की गई. इस दौरान कुल 63 हजार 191 मामले पकड़े गए. वहीं इन मामलों में 06 करोड़ 13 लाख 63 हजार 202 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया.

इस अभियान को सफल बनाने के लिए टिकट जांच कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला. बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले यात्रियों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया. साथ ही यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक भी किया गया.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें. रेलवे नियमों का पालन कर सुरक्षित और सुविधाजनक सफर सुनिश्चित करने में यात्री प्रशासन का सहयोग करें.


विज्ञापन
अभिषेक कुमार

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन