हाजीपुर : वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक सरोकारों से संबंधित आलेख प्रकाशन की अपील, संघ की बैठक में आया सुझाव

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल संगठन के सदस्य | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की बैठक में सदस्यों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और पत्रिका प्रकाशन का सुझाव दिया. अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

हाजीपुर में वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की बैठक में संगठन को गतिशील बनाये रखने और सदस्यों के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया. नगर के लोदीपुर स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की. सचिव विजय कुमार सिंह ने संचालन किया. कोषाध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार सिंह ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया. सचिव ने संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ नागरिकों के हित में कई योजनाओं का प्रस्ताव रखा. सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एक पत्रिका प्रकाशित हो, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक सरोकारों से संबंधित आलेख हों.

अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से आपसी सद्भाव को बढ़ाने और एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना विकसित करने पर बल दिया. बैठक के बाद काव्यपाठ का सत्र हुआ, जिसमें डॉ अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, शिवबालक राय प्रभाकर, अखौरी चंद्रशेखर आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खुशनुमा माहौल बनाया.

मौके पर राजेंद्र पटेल, उमेश प्रसाद सिंह, लालबाबू सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार झा, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज राय, अजबलाल राय समेत अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
देवेंद्र गुप्त

लेखक के बारे में

By देवेंद्र गुप्त

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन