सासाराम में जर्जर सड़क बनी हादसे का जाल, गड्ढों में फंसकर पलट रहे वाहन

विज्ञापन

गली की सड़क जर्जर

सासाराम के शेरगंज-नवरत्न बाजार मार्ग की गली जर्जर होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

Sasaram News : शेरगंज से नवरत्न बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ी गली की सड़क इन दिनों जर्जर सड़क में तब्दील हो गई है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं.

गड्ढों के कारण आए दिन पलट रहे वाहन

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रास्ते से गुजरने वाले मोटरसाइकिल सवार, ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहन कई बार गड्ढों में फंसकर असंतुलित हो जाते हैं. इससे वाहन चालकों को चोट लगने के साथ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का भी खतरा बना रहता है. लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है.

बारिश में छिप जाते हैं सड़क के गड्ढे

बरसात के दिनों में सड़क की जर्जर हालत और भी खतरनाक हो जाती है. बारिश के बाद गली में पानी जमा हो जाता है और सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी में दिखाई नहीं देते. ऐसे में राहगीरों को गड्ढों का अंदाजा नहीं मिल पाता और वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं.

लंबे समय से नहीं हुई सड़क की मरम्मत

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. जगह-जगह गड्ढे होने से पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है. लोगों ने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों से जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी तो आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है.

गया डीएम ने दिया आदेश, दांगी जाति के पात्र आवेदकों को जल्द जारी करें जाति प्रमाणपत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन