प्रमोद संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष और शारदानंद सचिव मनोनीत...
Published by : Sakshi kumari Updated At : 19 May 2026 1:49 PM
प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ की बैठक
जिले के शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ की बैठक प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, सुरखारी टोला कर्मा परिसर में आयोजित की गयी.
Rohtas News: (शिवसागर से सुजीत कुमार) जिले के शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ की बैठक प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, सुरखारी टोला कर्मा परिसर में आयोजित की गयी. इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में संस्कृत शिक्षक शामिल हुए.
सर्वसम्मति से हुई पारित
बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. उपस्थित सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया. संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए आगामी कार्ययोजना एवं रणनीति भी तय की गयी. बैठक में पूर्व से कार्यरत पदाधिकारियों के नामों पर पुनः सहमति जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी.
कमलेश त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार पांडेय को संघ का अध्यक्ष तथा शारदानंद पाण्डेय को सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया. वहीं, कमलेश त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. इस पर शिक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों काे शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर शिक्षकों की समस्याओं, संस्कृत शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई.
निरंतर करेंगे कार्य
वक्ताओं ने कहा कि संघ शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं संस्कृत शिक्षा के विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा. बैठक में दीनदयाल तिवारी, करदो आनंद उपाध्याय, सुरेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, विधान चंद्र राय, रामानुज द्विवेदी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
Also Read: कैमूर में पुलिस का बड़ा एक्शन, घर में छिपाकर रखी गई 21 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










