चेनारी में तेल संकट से थमी जिंदगी की रफ्तार, पेट्रोल-डीजल के लिए भटक रहे लोग, किसानों और मरीजों की बढ़ी परेशानी

संकेतिक तस्वीर
जिले के चेनारी प्रखंड में पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पिछले दो दिनों से स्थानीय पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बंद रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है
Rohtas News: (चेनारी से संदेश जायसवाल) जिले के चेनारी प्रखंड में पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पिछले दो दिनों से स्थानीय पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बंद रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और वाहनों के पहिए थमने लगे हैं. स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग पेट्रोल-डीजल के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंपों का सहारा लेने को मजबूर हैं. इससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त बर्बादी हो रही है.
पेट्रोल पंपों पर लगा “नो स्टॉक” का बोर्ड
प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर “नो स्टॉक” का बोर्ड लगा हुआ है. ईंधन नहीं मिलने से लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आ रहे हैं. अचानक आई इस समस्या से बाइक, ऑटो, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया है. डीजल की कमी का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है. सिंचाई कार्य बाधित होने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है. वहीं मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
जीटी रोड से ला रहे पेट्रोल-डीजल
मजबूरी में वाहन चालक और ग्रामीण करीब 20 किलोमीटर दूर जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल लाने को विवश हैं. इससे लोगों का अतिरिक्त समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है. डीजल नहीं मिलने से मालवाहक वाहनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है. इसके साथ ही छोटे व्यवसायों पर भी असर पड़ने लगा है.
प्रशासन और तेल कंपनियों से राहत की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन और तेल कंपनियों से जल्द पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा.
Also Read: नगर पर्षद ने सड़क और नाली निर्माण के लिए की मापी, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










