सावन की पहली सोमवारी पर तरैया के शिव मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, फूलों और रोशनी से सजे मंदिर

Updated:
विज्ञापन
सावन की पहली सोमवारी को श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर सज धजकर तैयार | Prabhat Khabar Network

सावन की पहली सोमवारी को श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर सज धजकर तैयार

सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर तरैया प्रखंड में भक्तिमय माहौल छा गया है. प्रसिद्ध श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों को फूलों और दूधिया रोशनी से सजाया गया है. श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना के लिए जुटेंगे.

विज्ञापन

Saran News: सावन की पहली सोमवारी को लेकर तरैया प्रखंड में भक्तिमय माहौल बन गया है. तरैया बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों को फूलों और दूधिया रोशनी से भव्य रूप से सजाया जा रहा है. रविवार की शाम से ही श्रद्धालु और मंदिर समिति के सदस्य सजावट एवं अन्य तैयारियों में जुटे रहे.

सोमवार की अहले सुबह से मंदिरों में 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. प्रशासन और मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

प्रमुख शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की पहली सोमवारी पर तरैया बाजार शिव मंदिर, रामबाग स्थित रामेश्वर धाम (घंटी बाबा मंदिर), शाहनेवाजपुर शिव मंदिर, गंडार शिव मंदिर, पोखरेड़ा शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

मध्यरात्रि से फूलों से सजाया जा रहा गर्भगृह

तरैया शिव मंदिर के पुजारी संतोष बाबा, सुधांशु तिवारी और शशि रंजन तिवारी ने बताया कि पहली सोमवारी को लेकर मंदिर के गर्भगृह को मध्यरात्रि से ही फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

रामेश्वर धाम (घंटी बाबा मंदिर) के पुजारी मुन्ना बाबा ने बताया कि पहली सोमवारी पर हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. इस बार भी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

मथुरा धाम से गंगाजल लाकर करेंगे जलाभिषेक

पुजारी मुन्ना बाबा ने बताया कि तरैया के सैकड़ों शिवभक्त पहली सोमवारी के अवसर पर रामेश्वर धाम और तरैया शिव मंदिर की परिक्रमा करने के बाद पानापुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मथुरा धाम से पवित्र गंगाजल लाने के लिए रवाना होंगे. वहां से गंगाजल लेकर श्रद्धालु रामेश्वर धाम, तरैया शिव मंदिर, शाहनेवाजपुर शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे.

Also Read: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाया आरोप- बिना कारण बताए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन