सारण: दरियापुर के मटिहान में शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, फलाधिवास के बाद निकली भव्य शोभायात्रा

शिव प्रतिमा की आरती करते श्रद्धालु
दरियापुर प्रखंड के मटिहान गांव में नव निर्मित शिव मंदिर में फलाधिवास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. भगवान शिव की प्रतिमा के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
Saran News: दरियापुर प्रखंड के मटिहान गांव स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा सह अखंड अष्टयाम यज्ञ महोत्सव के तहत रविवार को फलाधिवास एवं भव्य नगर भ्रमण का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ. भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा गांव शिवमय हो गया.
फलाधिवास के बाद निकली भव्य शोभायात्रा
रविवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ फलाधिवास की पूजा संपन्न हुई. इसके बाद दोपहर में नव निर्मित शिव मंदिर परिसर से भगवान शिव की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई.
ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और 'हर-हर महादेव', 'जय शिव शंभू' के गगनभेदी जयघोष के बीच शोभायात्रा मटिहान गांव और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई निकली. श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए भगवान शिव की आराधना करते रहे.
श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा, जगह-जगह हुआ स्वागत
नगर भ्रमण के दौरान ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की प्रतिमा की आरती उतारी और दर्शन किए. ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार सजाए तथा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया.
सोमवार को होगी प्राण प्रतिष्ठा, शुरू होगा अखंड अष्टयाम
आयोजन समिति के अनुसार सोमवार की सुबह भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही 24 घंटे का अखंड अष्टयाम यज्ञ शुरू होगा.
मंगलवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद रात्रि में प्रसिद्ध कलाकार चित्राली उपाध्याय वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति देंगी.
6 से 8 अगस्त तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
बुधवार को सुबह 11 बजे विशेष अभिषेक, दोपहर 3 बजे शिव परिचर्चा तथा इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा. वहीं 6 से 8 अगस्त तक श्रद्धालुओं के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
Also Read: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाया आरोप- बिना कारण बताए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











