सारण: तरैया के चांदपुरा में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
तरैया थाना की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

तरैया थाना की तस्वीर

तरैया थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों तरफ से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है.

विज्ञापन

सारण: तरैया थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

एक पक्ष ने छह लोगों को बनाया आरोपित

एक पक्ष के सोनू कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कामेश्वर दास, मुकेश प्रसाद, दीपक प्रसाद, संजय प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद और चंदन प्रसाद को आरोपित बनाया गया है.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कामेश्वर दास नशे की हालत में उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे थे. विरोध करने पर सभी आरोपितों ने रॉड और लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की नीयत से मारपीट की.

दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला करने का लगाया आरोप

वहीं दूसरे पक्ष के राजेश्वर प्रसाद ने सोनू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि वह रात में मंदिर पर मौजूद थे. इसी दौरान सोनू कुमार नशे की हालत में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

तरैया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाया आरोप- बिना कारण बताए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन