सारण: मढ़ौरा के शिल्हौरी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, पहली सोमवारी के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

Updated:
विज्ञापन
संध्या आरती में शामिल अधिकारी व श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

संध्या आरती में शामिल अधिकारी व श्रद्धालु

मढ़ौरा के ऐतिहासिक शिल्हौरी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया है. पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Saran News: श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर मढ़ौरा के ऐतिहासिक शिल्हौरी शिव मंदिर में रविवार की देर शाम सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. मेले और कांवरियों की पूजा-अर्चना का औपचारिक शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज, डीएसपी सविंदर कुमार दास और थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

उद्घाटन के बाद प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर में आयोजित संध्या आरती में भी शामिल हुए और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.

मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

उद्घाटन के बाद एसडीओ, डीएसपी और थानाध्यक्ष ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि पहली सोमवारी और महाशिवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में मजबूत बैरिकेडिंग की गई है. पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु व्यवस्थित ढंग से गर्भगृह तक पहुंचकर अरघा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें.

शांतिपूर्ण जलाभिषेक के लिए प्रशासन सतर्क

प्रशासन ने उम्मीद जताई कि किए गए इंतजामों के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और सभी लोग शांतिपूर्ण एवं सुगम तरीके से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे.

इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रो. भूपेश प्रसाद भीम, पुजारी धर्मेंद्र उपाध्याय, संजय सिंह, ब्रज किशोर सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन