छपरा नगर निगम की बैठक में चली कुर्सी, 45 मिनट तक होता रहा हंगामा, 415 करोड़ के बजट को लगा 'ग्रहण'
Published by : Sakshi kumari Updated At : 14 Jun 2026 7:42 AM
छपरा नगर निगम की बजट बैठक के दौरान हंगामा करते पार्षद
Saran News: छपरा नगर निगम की वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 415 करोड़ रुपये के बजट पर शनिवार को बवाल मच गया. बजट स्वीकृति के लिए बुलाई गई बैठक भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई.
Saran News: छपरा नगर निगम की वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 415 करोड़ रुपये के बजट पर शनिवार को बवाल मच गया. बजट स्वीकृति के लिए बुलाई गई बैठक भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई. पार्षदों के दो गुट आमने-सामने आ गए और करीब 45 मिनट तक सभागार में जोरदार बहस, आरोप-प्रत्यारोप और तीखी नोकझोंक होती रही. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक नाराज पार्षद ने अपनी कुर्सी तक फेंक दी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.
बजट पेश होते ही भड़का विवाद
बैठक दोपहर 2:20 बजे शुरू हुई. जैसे ही महापौर ने 415 करोड़ रुपये के बजट को सदन में पेश किया, विपक्षी पार्षदों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया. वार्ड पार्षद श्वेता पांडे, श्याम कुमार और रमाकांत सिंह उर्फ डब्ल्यू ने मांग की कि पहले वित्तीय वर्ष 2025-26 के खर्च का पूरा हिसाब और ऑडिट रिपोर्ट सदन में रखी जाए, उसके बाद ही नए बजट पर चर्चा हो.
खर्च का हिसाब नहीं, तो बजट भी नहीं
महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता और नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने पार्षदों को समझाने की कोशिश की और कहा कि ऑडिट रिपोर्ट तैयार कर जल्द प्रस्तुत की जाएगी. लेकिन 18 से अधिक पार्षद अपनी मांग पर अड़े रहे. इसके बाद सदन में टोकाटोकी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस और एक-दूसरे को देख लेने की धमकियों तक पहुंच गई.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें
निगम सभागार बना राजनीतिक अखाड़ा
हंगामा इतना बढ़ गया कि एक आक्रोशित पार्षद ने सभागार के भीतर अपनी कुर्सी फेंक दी. कुर्सी फेंके जाने की घटना के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया. कई बार बैठक को शांत कराने की कोशिश हुई, लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर डटे रहे.
टेंडर फिक्सिंग से भ्रष्टाचार तक के लगे आरोप
बैठक के दौरान पार्षदों ने एक-दूसरे पर करोड़ों रुपये की योजनाओं में टेंडर फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. विपक्षी पार्षदों का कहना था कि पिछले वित्तीय वर्ष के खर्च का ब्योरा छिपाकर वित्तीय अनियमितताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है. वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ लोग विकास कार्यों को जानबूझकर रोकना चाहते हैं.
घटिया सड़क और बुझी स्ट्रीट लाइट पर भी फूटा गुस्सा
सिर्फ बजट ही नहीं, बल्कि शहर की खराब सड़कों और जर्जर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का मुद्दा भी बैठक में जोर-शोर से उठा. कई पार्षदों ने निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और जवाबदेही तय करने की मांग की. महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बैठक के बाद कहा कि कुछ पार्षद विकास विरोधी मानसिकता के हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग हर बैठक में जानबूझकर बाधा उत्पन्न करते हैं और निगम क्षेत्र के विकास को प्रभावित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी.
चार लाख लोगों पर असर
उपमहापौर रागिनी कुमारी ने कहा कि बजट पारित नहीं होने से निगम क्षेत्र की करीब चार लाख आबादी प्रभावित होगी. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को राजनीति से ऊपर रखकर कम से कम बजट को स्वीकृति देनी चाहिए थी ताकि जरूरी योजनाओं का काम बाधित न हो. भारी हंगामे और गतिरोध के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया. नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने कहा कि महापौर के निर्देशानुसार जल्द ही दोबारा बैठक बुलाई जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम प्रशासन हर हाल में बजट को पास कराने का प्रयास करेगा ताकि विकास कार्यों की गति प्रभावित न हो.
Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










