सहरसा में आज ओपीडी बंद, इमरजेंसी में मिलेगा इलाज, जानिए किस डॉक्टर की है ड्यूटी

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 14 Jun 2026 8:44 AM

विज्ञापन

सहरसा मॉडल सदर अस्पताल

Saharsa Sadar Hospital: सहरसा मॉडल सदर अस्पताल में आज ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी और प्रसव सेवाएं चौबीसों घंटे जारी रहेंगी.

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट.

Saharsa Sadar Hospital: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में रोजाना बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों का इलाज किया जाता है. सामान्य दिनों में ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रहती है, लेकिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवा बंद रहेगी. ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी समस्या लेकर आने वाले मरीजों को इमरजेंसी विभाग में ही उपचार मिलेगा. अस्पताल प्रशासन ने रविवार के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है ताकि आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

इमरजेंसी विभाग में तीन शिफ्टों में डॉक्टर तैनात

रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद आपातकालीन कक्ष में मरीजों का इलाज करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ. मुंतका की ड्यूटी रहेगी.

वहीं रात 10 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. रौशन लाल इमरजेंसी सेवा की जिम्मेदारी संभालेंगे. ओपीडी बंद रहने के कारण सामान्य मरीजों को भी आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी विभाग में चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा.

गंभीर मरीजों के लिए ऑन-कॉल विशेषज्ञ उपलब्ध

अस्पताल प्रशासन ने गंभीर मरीजों की सुविधा को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी व्यवस्था की है. सर्जन के रूप में डॉ. मुंतका ऑन-कॉल रहेंगे, जबकि फिजिशियन और आईसीयू से संबंधित मामलों के लिए डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद उपलब्ध रहेंगे.

इससे दुर्घटना, गंभीर बीमारी या अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता मिल सकेगी.

प्रसव गृह में चौबीसों घंटे सेवा

गर्भवती महिलाओं और प्रसूता मरीजों के लिए आपातकालीन प्रसव गृह की सेवाएं भी निर्बाध जारी रहेंगी. सुबह 8 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. रंभा कुमारी विभिन्न शिफ्टों में लगातार ड्यूटी पर रहेंगी.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार सामान्य प्रसव और आपातकालीन प्रसव दोनों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों.

सामान्य मरीज सोमवार को आएं

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सामान्य जांच, फॉलोअप या परामर्श के लिए सोमवार को ओपीडी खुलने के बाद अस्पताल पहुंचें. वहीं किसी भी आपात स्थिति में सीधे इमरजेंसी विभाग का रुख करें.

इसे भी पढ़ें: बिहार के हजारों शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने जारी किए 999.84 करोड़, जल्द होगा बकाया भुगतान

बिहार में ऐसे वाहन मालिक हो जाएं सावधान, शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, एक्शन की तैयारी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन