साधपुर गांव में बिजली करंट का कहर, पटवन के दौरान हुआ हादसा, 21 वर्षीय युवक की गई जान

Updated:
विज्ञापन
Saran News

अस्पताल के बाहर जुटी ग्रामीणों की तस्वीर

Saran News : सारण के गड़खा में खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से इंटर छात्र रंजीत कुमार की मौत.

विज्ञापन

गड़खा (सारण) राणा सिंह का रिपोर्ट
Saran News : गड़खा थाना क्षेत्र साधपुर गाँव मे शनिवार को सब्जी के खेत मे पटवन करने गय एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गई. मृतक साधपुर गाँव निवासी मुनेश्वर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है जो इण्टर के छात्र होने के साथ साथ खेती कार्य भी करता था. बताया जाता है मृतक रंजीत शनिवार को गांव के समीप खेत मे लगे सब्जी की पटवन करने गया था तभी बिजली पोल के समीप धाराप्रवाहीत बिजली तार के चपेट मे आ गया और वही अचेत गिर पड़ा. पास में कार्य कर रहे लोगो की इस घटना पर नजर गयी तो देखा की एक युवक अचेत गिरा पड़ा है.

मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

पहचान कर इसकी सूचना परिजन को दी गई परिजनों ने आनन-फानन मे उसे इलाज के लिए गड़खा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जैसे ही इस घटना की सुचना परिजनों को मिली परिजनों मे कोहराम मच गया चारो तरफ चीख पुकार गुंजने लगी. वही इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. मृतक तीन भाई था और इंटर का छात्र था साथ ही खेती बाड़ी मे भी मदद किया करता था. इस घटना को लेकर मृतक की मां मामता देवी पिता मुनेश्वर सिंह भाई सुमन कुमार संजीत कुमार सहित सभी परीजनो का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

Also Read : सासाराम में बारिश से मिली राहत, घरों और दुकानों में घुसा पानी, आवागमन में हुई भारी परेशानी

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन