सासाराम में बारिश से मिली राहत, घरों और दुकानों में घुसा पानी, आवागमन में हुई भारी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर में जलजमाव की स्थिति

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम में मानसून की पहली जोरदार बारिश के बाद जलजमाव, अस्पताल और सरकारी कार्यालयों तक भरा पानी.

विज्ञापन

सासाराम (रोहतास) से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Sasaram News : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी. बारिश के कुछ ही घंटों बाद शहर के कई मोहल्लों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सदर अस्पताल परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. वहीं अनुमंडल कार्यालय सहित कई सरकारी एवं निजी कार्यालयों के परिसर में भी पानी भर गया. कई दुकानों और घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा.

विज्ञापन

बारिश में तालाब बन रही सड़कें, नगर निगम से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की बारिश में ही शहर के कई हिस्से तालाब का रूप ले लेते हैं. नगरवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान तथा नालों की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि आगामी बारिश में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read : शांति नगर में जलजमाव से ‘अशांति’, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान, बढ़ा बीमारी का खतरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन