सारण में सावन के पहले दिन शिल्हौरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
शिल्हौरी स्थित शिवालय में जल अर्पित करते श्रद्धालु

शिल्हौरी स्थित शिवालय में जल अर्पित करते श्रद्धालु

Saran News : मढ़ौरा के ऐतिहासिक शिल्हौरी मंदिर में सावन के पहले दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरा मंदिर परिसर.

विज्ञापन

Saran News : पवित्र सावन माह की शुरुआत के साथ ही मढ़ौरा के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध शिल्हौरी मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. श्रावणी मेले के पहले दिन गुरुवार को सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल की कामना की. पहले ही दिन मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह और श्रद्धा देखने लायक रही.

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

श्रद्धालुओं के "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा. महिला और पुरुष श्रद्धालु अनुशासित ढंग से लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए. कई श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से एक दिन पहले ही मंदिर परिसर पहुंच गए थे, जिन्होंने तड़के शुभ मुहूर्त में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित किया.

सुरक्षा और स्वच्छता के रहे विशेष इंतजाम

श्रावणी मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं. साथ ही परिसर की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

अन्य शिवालयों में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शिल्हौरी मंदिर के अलावा मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य शिवालयों में भी सावन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा.

Also Read : सीवान में शराब के नशे में भैंसुर ने मां और भाभी से की मारपीट, पीड़ित परिवार ने थाने में लगाई गुहार



विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन