सारण में साइबर सुरक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताए बचाव के उपाय

विज्ञापन
फोटो, कार्यक्रम में शामिल छात्राएं  | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल छात्राएं

सारण के गाइडलाइन कैरियर इंस्टीट्यूट में डीएचइडब्ल्यू के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. छात्रों को 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

Saran News: गाइडलाइन कैरियर इंस्टीट्यूट, छपरा में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (डीएचइडब्ल्यू) के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देना और बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था.

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक विकास, डीएचइडब्ल्यू की जिला समन्वयक निभा कुमारी, एफएलएस सत्येंद्र कुमार, जीएस सुजाता और लायंस क्लब के प्रतिनिधि अली अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गयी.

ओटीपी और यूपीआइ पिन किसी से शेयर नहीं करने की सलाह

डीएचइडब्ल्यू की जिला समन्वयक निभा कुमारी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत कमेंट, धमकी, तस्वीरों के दुरुपयोग, फर्जी प्रोफाइल, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की.

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और यूपीआइ पिन साझा नहीं करना चाहिए. लालच देने वाले लिंक और संदिग्ध मैसेज से भी सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को इंटरनेट पर किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से पहले सोचने की सलाह दी, क्योंकि ऑनलाइन डाली गयी सामग्री लंबे समय तक उपलब्ध रह सकती है.

मजबूत पासवर्ड और टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूरी

जिला समन्वयक ने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड रखने तथा समय-समय पर उसे बदलने की अपील की. उन्होंने सभी महत्वपूर्ण अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन लगाने की सलाह भी दी.

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी. छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 181 महिला हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है.

बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों पर भी चर्चा की गयी. वक्ताओं ने लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया. छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया.

वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में एफएलएस सत्येंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. वहीं, जीएस सुजाता ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया. लायंस क्लब के प्रतिनिधि अली अहमद ने सामाजिक संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचायी जा सकती हैं.


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन