सारण: मढ़ौरा की आरोही सिंह ने बास्केटबॉल में दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर में लॉयला स्कूल रनर-अप

रनर कप के साथ आरोही सिंह
मढ़ौरा की मेधावी छात्रा आरोही सिंह ने सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानिए उनकी इस बड़ी उपलब्धि के बारे में।
Saran News: मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर गांव की मेधावी छात्रा आरोही सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सासाराम स्थित गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी एंड मेडिकल कॉलेज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बिहार-झारखंड बास्केटबॉल टूर्नामेंट में आरोही ने शानदार प्रदर्शन किया.
पटना के प्रतिष्ठित लॉयला स्कूल की ओर से खेलते हुए आरोही ने अपनी टीम के साथ फाइनल मुकाबले तक का सफर तय किया. प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उनकी टीम ने पूरे क्लस्टर में रनर-अप का स्थान हासिल किया. आरोही की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव भावलपुर के साथ-साथ परिवार में भी खुशी का माहौल है.
मेहनत और अनुशासन का मिला परिणाम
विद्यालय प्रबंधन और परिजनों का कहना है कि आरोही की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर टीम भावना का परिणाम है. नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने की उम्मीद
आरोही की इस प्रेरणादायक सफलता पर स्थानीय प्रबुद्धजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जतायी कि आरोही आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और बिहार का नाम रोशन करेंगी.
पैतृक गांव में जश्न का माहौल
आरोही की उपलब्धि की खबर मिलते ही भावलपुर गांव में खुशी का माहौल बन गया. ग्रामीणों और परिचितों ने परिवार को बधाई दी और छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. लोगों का कहना है कि छोटे से गांव से निकलकर खेल के क्षेत्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है.
Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











