सारण में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बढ़ायी रात्रि गश्ती, बैंक-एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की जांच

सारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती तेज कर दी है। जिले के बैंक, होटल और ज्वेलरी दुकानों की सघन जांच की गई ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
सारण: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सारण पुलिस ने रात्रि गश्ती अभियान तेज कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर गुरुवार रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
बैंक, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की हुई जांच
रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने बैंक, एटीएम, होटल, ज्वेलरी दुकानों, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों का सघन निरीक्षण किया. पुलिस ने इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी.
अभियान के दौरान सड़क पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गयी. पुलिस जवानों ने आवश्यक पूछताछ भी की और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटायी.
चोरी और लूट की घटनाओं पर रहेगी नजर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात्रि गश्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना और चोरी, लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना है. रात के समय पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.
अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती को लगातार प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. पुलिस टीम संवेदनशील इलाकों और ऐसे स्थानों पर विशेष नजर रखेगी, जहां आपराधिक घटनाओं की आशंका अधिक रहती है.
संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील
सारण पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें. पुलिस ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से किसी भी संभावित आपराधिक घटना को रोकने में मदद मिलेगी.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में विशेष रात्रि गश्ती अभियान लगातार जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











