एसबीआइ की सोनपुर शाखा में लगी आग टला बड़ा हादसा

Published at :07 Mar 2016 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ की सोनपुर शाखा में लगी आग टला बड़ा हादसा

सोनपुर : स्थानीय गाय बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में आग लगने के कारण अफरातफरी मच गयी. रविवार की सुबह लगभग आठ बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा है. इसकी सूचना बैंक के गार्ड एवं स्थानीय प्रशासन को दी गयी. बैंक के गार्ड ने तत्काल […]

विज्ञापन

सोनपुर : स्थानीय गाय बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में आग लगने के कारण अफरातफरी मच गयी. रविवार की सुबह लगभग आठ बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा है. इसकी सूचना बैंक के गार्ड एवं स्थानीय प्रशासन को दी गयी. बैंक के गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना बैंक के वरीय पदाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ बैंक परिसर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया.

बैंक के पदाधिकारी ने भी मौके पर पहुंच कर बैंक को खुलवाया तथा क्षति का आकलन किया. पूरा बैंक परिसर धुएं से भरा हुआ था. बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि यूपीएस में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. फिर भी आग लगने के कारणों की जांच करायी जायेगी. आग लगने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. इसे सोमवार तक ठीक करा लिया जायेगा. मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक हेना कैशर सहित अन्य बैंक कर्मी भी पहुंच चुके थे. स्थानीय प्रशासन एवं आम लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस कारण एक बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन