शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

एक धंधेबाज गिरफ्तार दरियापुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहियां गांव स्थित हरदेव बाबा चंवर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध दारू भट्ठी को ध्वस्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि बीच चंवर में मनिकाचक गांव निवासी नागेंद्र […]
विज्ञापन
एक धंधेबाज गिरफ्तार
दरियापुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहियां गांव स्थित हरदेव बाबा चंवर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध दारू भट्ठी को ध्वस्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि बीच चंवर में मनिकाचक गांव निवासी नागेंद्र राय दारू भट्ठी चला रहे थे.
इसकी सूचना मिलते ही छापेमारी कर भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया और धंधेबाज नागेंद्र राय पुलिस को देख भागने लगे, जिन्हें जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. भट्ठी से 30 लीटर स्पिरिट बरामद की गयी तथा अन्य सामान को जला कर नष्ट कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










