सड़क पर से पुलिस ने हटाया अतिक्रमण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

ठेला व खोमचा संचालकों के खिलाफ पुलिस ने किया कड़ा रुख दिघवारा : मुख्य बाजार में सड़क पर अतिक्रमण करनेवाले ठेला व खोमचा संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. बुधवार को थानाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क पर ठेला लगा कर दुकान चलानेवालों को सख्ती से हटाया […]
विज्ञापन
ठेला व खोमचा संचालकों के खिलाफ पुलिस ने किया कड़ा रुख
दिघवारा : मुख्य बाजार में सड़क पर अतिक्रमण करनेवाले ठेला व खोमचा संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. बुधवार को थानाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क पर ठेला लगा कर दुकान चलानेवालों को सख्ती से हटाया और सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ ठोस करवाई भी की. श्री कुमार ने ठेला संचालकों को कहा कि सड़क पर ठेला लगा कर सामान बेचनेवालों के खिलाफ नियमानुकूल कारवाई होगी. वहीं, सड़क पर अतिक्रमण करनेवाले ठेला दुकानदारों का ठेला भी जब्त कर लिया जायेगा.
अभियान में एएसआइ देव कुमार राय समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. बताते चलें कि पिछले कई दिनों बाजार में ठेला संचालकों द्वारा मनमाने ढंग से ठेला लगाने से जाम-सी स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, जिसको लेकर पुलिस ने बुधवार को कारवाई शुरू की. पुलिस की कार्रवाई से ठेला संचालकों में हड़कंप देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










