आज से बंटेगा मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड

Published at :03 Mar 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
आज से बंटेगा मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड

सारण के डीइओ चंद्रकिशोर प्रसाद यादव ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होनेवाले जिले के सभी 55 केंद्रों के 78,004 परीक्षर्थियों का प्रवेश पत्र गुरुवार को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक या प्राधिकृत व्यक्तियों को वितरित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रवेशपत्र डीइओ कार्यालय को मिल चुका है. गुरुवार की सुबह से ही संबंधित […]

विज्ञापन
सारण के डीइओ चंद्रकिशोर प्रसाद यादव ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होनेवाले जिले के सभी 55 केंद्रों के 78,004 परीक्षर्थियों का प्रवेश पत्र गुरुवार को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक या प्राधिकृत व्यक्तियों को वितरित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रवेशपत्र डीइओ कार्यालय को मिल चुका है. गुरुवार की सुबह से ही संबंधित विद्यालय प्रवेश पत्र का उठाव करेंगे.
मैट्रिक परीक्षा को ले केंद्राधीक्षकों की बैठक आठ को
आगामी 11 मार्च से होनेवाली मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीएम दीपक आनंद ने आठ मार्च को सभी 56 केंद्रों के केंद्रधीक्षकों की बैठक समाहरणालय के सभागार में बुलायी है. डीइओ चंद्रकिशोर प्रसाद यादव ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. जिले में 78,004 परीक्षार्थियों की परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. प्रत्येक विषय की परीक्षा विद्यार्थियों की संख्या बांट कर दो अलग-अलग पालियों में ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन